राजगढ़ सादुलपुर की नारायणी सेना महिला मंडल भी दुर्गा पूजा महोत्सव में विशेष भागीदारी निभाएगी। मंडल आयोजन समिति की श्रीमती प्रियंका चौहान ने बताया की नारायणी सेवा महिला मंडल की ओर से 5 अक्टूबर शनिवार की शाम को भगवानी देवी अस्पताल के सामने श्री नाग देवता सेवा समिति के चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में 151 फीट की चुनड़ी चढ़ाई जाएगी।
यह चुनड़ी यात्रा 5 अक्टूबर की दोपहर बाद 4-00 बजे रामबास के सेन मंदिर से आरंभ होकर शीतला बाजार मुख्य बाजार होते हुए दुर्गा पूजा महोत्सव स्थान तक पहुंचेगी, वहां पर मां दुर्गा को चुनड़ी समर्पित की जाएगी।
Leave a Reply